बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर-बरेली सिटी रेलखंड पर स्थित समपार संख्या 246/स्पेशल (किला फाटक) पर इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य किया जाना है।
उक्त कार्य के दृष्टिगत यह समपार दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को रात्रि 21:00 बजे से 27 नवम्बर, 2026 को प्रातः 05:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
इस अवधि में सड़क उपयोगकर्ताओं के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग के रूप में निकट स्थित किला उपरिगामी पुल का उपयोग किया जा सकेगा।
रेल प्रशासन सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध करता है कि निर्धारित अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा अनुरक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करें।
इस असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर










Leave a Reply