Advertisement

तहसील में खुला ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र, एसडीएम ने किया शुभारम्भ

युवाओं को मतदाता बनने और जनगणना में स्व-गणना का दिया संदेश

आँवला। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील आँवला परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र (EDC) की स्थापना की गई। इसका शुभारम्भ उपजिलाधिकारी आँवला / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 126 आँवला सुशील कुमार मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को ईवीएम एवं वीवीपैट से मतदान करने का प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम ने बताया कि आम जनता के लिए कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक यह प्रदर्शन केन्द्र दिनांक 20 नवम्बर 2026 से विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक खुला रहेगा। यहाँ कोई भी नागरिक आकर ईवीएम से मतदान करना सीख सकता है और अपनी शंका दूर कर सकता है।

इस अवसर पर तहसीलदार अतुल सेन सिंह, प्रभारी रा.नि. कार्यालय अमित सक्सेना, राम प्रकाश शर्मा, राजकुमार सिंह, बीआरसी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page