शेरगढ़ । कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में (टॉपर) उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरुजनों के हाथों सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल खिला उठे। वहीं प्रदेश स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में 100 मीटर,200 मीटर,ऊंची कूद और लंबी कूद में प्रशंसनीय प्रदर्शन करने वाले कक्षा 12 के छात्र वरुण सिंह और हिमांशु को भी सम्मानित किया गया। शनिवार को विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज मीरगंज के प्रधानाचार्य (पीईएस) डॉ लोकेश चंद्र गंगवार और विशिष्ट अतिथि राजकीय हाईस्कूल सियाठेरी के प्रधानाचार्य राकेश माथुर ने मेधावियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चंद्र गंगवार ने कॉलेज स्टाफ के साथ कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर,बैज लगाकर और मोमेंटो देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,जिन्हें बेहद सराहा गया। इस दौरान विद्यालय की बहनों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। बच्चों ने कार्यक्रम में एकल गायन,सामूहिक गायन,नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों को शैक्षिक विकास का मंत्र दिया। उन्होंने बच्चों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश चंद्र गंगवार,केपी सिंह,जेपी गंगवार,पी एन राठौर,ओमप्रकाश गंगवार,नुक्ता प्रसाद, विमल सक्सेना,दिलशाद आलम,यामिनी व्यास,सत्येंद्र पाल,अमित कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह : राजकीय इंटर कालेज शेरगढ़ में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावी हुए सम्मानित










Leave a Reply