नगर निगम के चक्कर काटकर परेशान हो चुके थे जावेद, सपा नेता राजेश अग्रवाल ने ओटीएस के माध्यम से कराया बिल जमा
बरेली। नगर निगम के हाउस टैक्स को लेकर परेशान लोगों की मदद के लिए सपा के वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल आगे आ रहे हैं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला निवासी जावेद का हाउस टैक्स 1.14 लाख रुपये आया था। बिल अधिक होने के कारण वह काफी समय से नगर निगम के चक्कर काट रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। लगातार परेशान होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सिविल लाइंस स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी सपा नेता राजेश अग्रवाल से संपर्क किया।
राजेश अग्रवाल ने मामले में मदद करते हुए ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) के माध्यम से जावेद का हाउस टैक्स जमा कराया। इसके तहत 1.14 लाख रुपये का बिल घटकर करीब 37 हजार रुपये रह गया। बिल जमा होने के बाद जावेद के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने राजेश अग्रवाल की पहल की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
रोजाना पहुंच रहे 15 से 20 शिकायतकर्ता,मिनटो में समस्या हल
सपा नेता राजेश अग्रवाल ने बताया कि हाउस टैक्स शहर के लोगों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। नगर निगम के चक्कर काटने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिलती। कई लोग मायूस होकर उनके घर और कार्यालय पहुंचते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। प्रतिदिन 15 से 20 लोग हाउस टैक्स से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।
ओटीएस से बिल में मिल रही राहत
राजेश अग्रवाल ने बताया कि वह लोगों की समस्याओं को समझकर ओटीएस के माध्यम से हाउस टैक्स जमा कराने में मदद करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सामान्य ऑनलाइन भुगतान करने के बजाय पहले ओटीएस के तहत मिलने वाली छूट की जानकारी लें। इससे पात्र लोगों को टैक्स में राहत मिल सकती है।
सोशल मीडिया पर हो रही राजेश अग्रवाल की पहल की चर्चा,
हाउस टैक्स में राहत दिलाने की इस पहल की शहर में चर्चा हो रही है। राजेश अग्रवाल का कहना है कि लोग सोशल मीडिया पर उनके काम को देखकर संपर्क कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि नगर निगम से संबंधित हाउस टैक्स की समस्याओं से परेशान लोगों को राहत दिलाई जा सके। छह साल में हाउस टैक्स दोगुना होने की बात कहते हुए उन्होंने लोगों को ओटीएस योजना का लाभ लेने की सलाह दी।














Leave a Reply