बरेली। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय मंत्री संजीव प्रजापति ने जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के आवास पर मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। संजीव प्रजापति ने पदाधिकारियों को संगठनात्मक दिशा-निर्देश देते हुए मंडल स्तर पर प्रवासी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष चौ. धर्मेंद्र सिंह, गजेंद्र पाल सिंह, रामेश्वर दयाल प्रजापति, रमेश कुर्मी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सतीश राठौर, सुरेंद्र गंगवार, राजेंद्र सिंह, जिला महामंत्री खेमेन्द्र मौर्य, प्रभुपाल, बंटी कश्यप, जिला मंत्री करतार सिंह, मुकेश शर्मा, चंद्रपाल मौर्य, एडवोकेट हरीश मौर्य, केशव यादव, शिशुपाल शर्मा, अरविंद यादव और भगवानदास मौर्य मौजूद रहे।













Leave a Reply