Advertisement

उत्तर प्रदेश में व्यापारियों की राजनीति में भागीदारी कैसे हो, इस पर हुआ चिंतन

बरेली 28 नवंबर। उत्तर प्रदेश में व्यापारियों की भागीदारी राजनीति में कैसे हो इस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने गहन चिंतन प्रारंभ कर दिया है और अब हर जिले में इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह बात प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने स्टेडियम रोड स्थित एक होटल में कोर कमेटी की बैठक का मंथन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या अपने परिवारों में उद्योग और व्यापार से दूर भाग रही नई पीढ़ी को रोकने की है। इसके लिए भी व्यापार मंडल नई पीढ़ी के लिए नए अंदाज में व्यापार करने के तरीके समझाने के लिए सेमिनार और गोष्ठियां आयोजित करेगा।
महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि व्यापार मंडल वैसे तो गैर राजनीतिक संगठन है परंतु किसी भी व्यवस्था में घुसे बिना उस व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा सकता। इस समय उत्तर प्रदेश में व्यापारियों का प्रतिनिधित्व नगण्य है। पिछले 5 वर्षों में ना तो प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड बना ना विधान परिषद में व्यापारियों के लिए कोई सीट आवंटित की गई और ना ही राजनीतिक दल व्यापारियों को टिकट देकर विधानसभा में प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं। ऐसे में व्यापारियों की एकजुटता ही उन्हें सम्मानजनक स्थिति दिला सकती है।


प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने कहा कि व्यापार मंडल शीघ्र ही पांच कैंप लगाएगा जिसमें जीएसटी, श्रम ,बाट -माप, एफएसएसएआई और नगर निगम व जिला पंचायत टैक्स को लेकर व्यापारियों की जो समस्याएं हैं उसके निदान कराए जाएंगे। उन्होंने आहवान किया कि आईटी पार्क में अपने युवा पीढ़ी के लिए स्थान बुक कराकर उनका माइग्रेशन बड़े शहरों में जाने से रोके।
कोर कमेटी की बैठक में राजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, जयदीप अग्रवाल टीटू सचिन खंडेलवाल ,श्याम मिठवानी, दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सभरवाल, अंजनी गुप्ता, सुशील मित्तल, आशीष मेहरोत्रा गुरशरण वीर जी, राकेश नरूला, गिरधारी देवनानी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page