बरेली। महानगर कांग्रेस के ‘वोट बचाओ एवं वोट बनबाओ अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारीगणों ने महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में शहर व कैंट विधान सभाओं के शैली पब्लिक इंग्लिश स्कूल चक मोहम्मद, खालसा इंटर कॉलेज सुभाष नगर, आजाद इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगी नवादा एवं सुरेश शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज सुरेश शर्मा नगर एवं वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज बैरियर2 आदि के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर वोट बनाने हेतु बी एल ओ एवं आमजन का सहयोग किया और मतदाता अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया और वोट बचाओ एवं देश बचाओ अभियान चलाकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची की जांच, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने, त्रुटियों को ठीक कराने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर और बूथ स्तर पर पहुंचकर लोगों को उनके संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपनी मतदाता सूची में नाम की जांच अवश्य करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति दिखाई दे तो निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से उसका सुधार कराएं।उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार केवल एक राजनीतिक अधिकार नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद है।इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान करने का अवसर मिलना चाहिए और मतदाता सूची में पारदर्शिता, शुद्धता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।
जिलाधीश व निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त बी. एल.ए 1 प्रो. हरीश कुमार गंगवार ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान राजनीतिक अधिकार प्रदान किए हैं। मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहेगा और उसकी आवाज को मतदान के माध्यम से अभिव्यक्त होने का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर लोकतंत्र की रक्षा के इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री फिरदौस जहां, रोशन आरा, सुरेश दिवाकर, उल्फत सिंह कठेरिया ,रमेश श्रीवास्तव, तीरथ मधुकर मनोज कुमार एवं सुभान खान आदि अनेकों लोग शामिल हुए।
शहर एवं कैंट विधानसभा के के वूथों का किया दौरा













Leave a Reply