बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने टीबी मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। अभियान के तहत कैडेट्स ने बांसमंडी और गंगापुर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया।
इसके बाद महाविद्यालय परिसर में शिक्षणोत्तर कर्मचारियों के लिए विशेष नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसके माध्यम से टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
टीबी मुक्त अभियान में करीब 80 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।














Leave a Reply