Advertisement

पत्नी के उत्पीड़न व बात करने से रोका तो युवक ने दी पति को जान से मारने की धमकी।

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, अश्लील हरकतें करने, जबरन बातचीत का दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने तथा गोली मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित सुरेन्द्र कुमार के अनुसार, वह पहले इज्जतनगर स्थित डिफेंस कॉलोनी में सुजाता मैसी के मकान में किराये पर रहता था। इसी दौरान मकान मालकिन का पुत्र रित्विक विल्सन मैसी उर्फ जॉनी पीड़ित की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी से बातचीत शुरू कर दी और नए नए बहाने बनाकर घर में आने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि युवक लगातार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करता था तथा पीड़ित की पत्नी पर बातचीत न करने पर आत्महत्या करने की धमकी देकर दबाव बनाता था।

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी के बातये अनुसार एक दिन शराब के नशे में युवक ने घर पर पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने और अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया। पीड़ित के मुताबिक, डर और धमकियों के कारण उसकी पत्नी ने शुरुआत में इस घटना की जानकारी पीड़ित को नहीं दी लेकिन बाद में पत्नी ने पीड़ित को सब बताया और बाद में पूरी बात सामने आने पर उसने युवक और उसकी मां को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उल्टा उसे और उसकी पत्नी को ही भला-बुरा कहा गया।

पीड़ित का आरोप है कि पत्नी के मोबाइल में मौजूद व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट देखने के बाद जब उन्होंने युवक से इस संबंध में बात की और ऐसी हरकतें बंद करने को कहा, तो युवक ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने और काट डालने की धमकी दी और पत्नी के लिए अश्लिल शब्दों का इस्तेमाल करके गाली देने लगा। पीड़ित के अनुसार, इस मामले को लेकर उनके पादरी व पादरी की पत्नी की मौजूदगी में भी बातचीत हुई थी, उस दौरान सुरेन्द्र कुमार ने चैट के स्क्रीनशॉट दिखाकर अपनी बात रखी लेकिन जॉनी इन सब बातों से मुकर गया तभी सुजाता मैसी पीड़ित से तू तड़ाक बोलने लगी जब पीड़ित ने जवाब में सुजाता को उल्टा बोला तभी जॉनी ने गुस्से में सभी लोगों के सामने पीड़ित को गोली मारने की धमकी दी। उस समय वहां सुजाता मैसी, रित्विक उर्फ जॉनी, उनके पादरी व उनकी पत्नी तथा सुरेन्द्र कुमार और उनकी पत्नी मौजूद थे।

पीड़ित ने यह भी बताया है कि जॉनी को समझाने के बाद भी युवक ने उसकी पत्नी को मानसिक रूप से परेशान करना बंद नहीं किया। वह कथित तौर पर पत्नी पर बातचीत करने और पति को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बनाता रहा। इतना ही नहीं, पीड़ित की मां के लिए भी अभद्र भाषा अथवा गन्दी गाली देने लगा। पीड़ित के मुताबिक, वह पूरा किराया चुकाकर मकान खाली कर चुका है, इसके बावजूद जॉनी कथित तौर पर उसकी पत्नी से संपर्क बनाए हुए है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी को डरा धमकाकर उसकी आईडी का इस्तेमाल कर जॉनी ने नया मोबाइल नंबर लिया और उससे व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पीड़ित की पत्नी से दोबारा बातचीत शुरू करने लगा। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी के मायके में रहने के दौरान भी युवक वहां पहुंचकर मिलने और साथ घूमने का दबाव बनाता था। शॉपिंग और खर्च के लिए पैसे देने तथा पैसे न लेने पर मारने और खुद मरने की धमकी देने लगा और उसी दौरान उसने पीड़ित की पत्नी को जबरन पैसे दिए और डराकर अथवा बहला फुसलाकर उसकी आईडी पर नया मोबाइल नंबर अथवा सिम लेकर बातचीत करने की धमकी देने लगा और बात करने लगा और पीड़ित के खिलाफ़ पीड़ित के पत्नी को भड़काने लगा और तलाक देने और उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा इन्हीं सबको देखते हुए पीड़ित ने मकान का पूरा बकाया किराया देकर मकान खाली कर दिया था लेकिन उसके बाबजूद भी जॉनी पीड़ित की पत्नी के पीछे पड़ा है और उसका रास्ता रोकता है व उसे व्हाट्सएप्प कॉल, मैसेज व कॉल करके परेशान करता है और बात न करने पर पीड़ित की पत्नी पर बात करने, साथ घूमने और पैसे लेने का दबाब बनाता है।

पीड़ित ने स्वयं, अपनी पत्नी और बच्चों की जान-माल को खतरा बताया है। पीड़ित के पास व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page