Advertisement

अलीगंज में शिक्षक संगठनों ने किया नवनियुक्त BEO का स्वागत।

अलीगंज/बरेली। ब्लॉक संसाधन केंद्र अलीगंज पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विकास क्षेत्र मझगवां की इकाई की ओर से नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनसे संवाद किया।

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं ब्लॉक मंत्री रूपेंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान वर्ष 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों की ग्रुप इंश्योरेंस की धनराशि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ब्लॉक मंत्री ने बताया कि संबंधित बिल लेखा कार्यालय भेजा गया था, लेकिन कुछ त्रुटियों के चलते वापस हो गया। उन्होंने बिल की त्रुटियों को जल्द दुरुस्त कराकर शिक्षकों की धनराशि उनके बैंक खातों में वापस भेजने की मांग की।

खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक जोगराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत, रेवती नंदन, प्रेमपाल, प्रशांत, सूर्य प्रताप सिंह, एआरपी सुखवीर, एआरपी शिखा, एआरपी अमित शर्मा, भानु प्रकाश सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

इसके अलावा यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष अमर गौतम ने भी खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत कर शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग रखी। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक वर्मा एवं नरेंद्र ने भी पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया।

शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page