Advertisement

मुख्यमंत्री की मां के निधन पर भाजपाईयों ने जताया शोक,दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की

शेरगढ़ : नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री की मां के चित्र पर पुष्प एवं फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद अग्रवाल,चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य,दिनेश शर्मा,ऋषभ सिंह,शिक्षक उवैस रजा खां,राजेंद्र कुमार गंगवार,राजीव वाजपेयी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page