Advertisement

चेयरमैन क्रिकेट कप के फाइनल में आयत ट्रेडर्स ने मारी बाजी

फतेहगंज पश्चिमी। रबर फैक्ट्री के मैदान पर चल रहे चेयरमैन क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला आयात ट्रेडर्स और बाबूजी इलेवन के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में आयत ट्रेडर्स ने बाबूजी इलेवन को 51 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने जितने वाली टीम को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया। और उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए देकर पूरी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जानकारी के लिए रबर फैक्ट्री ग्राउंड में एक हफ्ते से चल रहे टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया था। आज फाइनल मैच के दौरान बाबूजी इलेवन टीम के कप्तान रोहित उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आयत ट्रेडर्स की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 115 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी समीर सैफी ने ताबड़तोड़ बल्ले बाजी करते हुए 2 छक्के 3 चौके की मदद से 13 गेंदों में 32 रन की सर्वाधिक पारी खेली। जिसके चलते इन्हें वेस्ट बेटिंग का खिताब दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबूजी इलेवन की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 64 रन ही बना सकी। इस तरह आयत ट्रेडर्स ने 51 रनों से मैच जीत लिया। पूरी श्रृंखला में सर्वाधिक रन और विकेट लेने के चलते कासिम अली को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने विजेता टीम के कप्तान फरीद अंसारी समेत पूरी टीम को एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी। जबकि उपविजेता बाबूजी इलेवन को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंपायर अधिवक्ता जावेद और पंकज कुमार रहे। कमेंट्री रिजवान खान ने की। इस मौके पर मुख्य रूप नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, सभासद शराफत हुसैन, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हसन, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, गौरव मिश्रा, जगत सिंह उर्फ सनी, अजय रावत, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद अबोध सिंह, सभासद जाकिर हुसैन, धर्मेंद्र सिंह, वसीम ठेकेदार, रिंकू ठेकेदार, विट्टी भाई, जुनैद, अंकुर गुप्ता, विवेक अग्रवाल आदि समेत कस्बे के प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों के साथ इलाके के हजारों दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page