Advertisement

महानगर के पदाधिकारी ने शहर एवं कैंट विधानसभा के भ्रमण कर लोगों के बनवाये वोट

बरेली। महानगर कांग्रेस ने मतदाताओं के अधिकार की रक्षा के लिए विशेष वोट बनवाने का अभियान में सहयोग किया और ‘वोट बचाओ एवं वोट बनबाओ अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एवं उनकी टीम ने शहर व कैंट विधान सभाओं के ए. के. इंटरनेशनल स्कूल स्वालेनगर नवदीया, नगर निगम गैराज हुसैन बाग व बाकरगंज, प्राइमरी पाठशाला कटघर, बरेली इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज एवं बाल जाती कन्या इंटर कॉलेज आदि के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर वोट बनाने हेतु बी एल ओ एवं मतदाताओं का सहयोग किया और मतदाता सूची की जांच, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने, त्रुटियों को ठीक करने का कार्य किया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने बरेली वासियों से कहा कि वे अपनी मतदाता सूची में नाम की जांच अवश्य करें और 15 दिसंबर से पहले जिनके वोट विगत एस आई आर प्रक्रिया के अंतर्गत कट गए थे, जुड़वाने का प्रयास करें और वोटर लिस्ट में यदि किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति दिखती है तो उसे समय रहते हुए ठीक करा ले अन्यथा वोट डालने के अधिकार से वंचित रह जाएंगे और देश के निर्माण में उनकी सकारात्मक भूमिका अदा नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार एक मौलिक अधिकार है, उसको सुरक्षित रखने में सदैव तत्पर रहे ,क्योंकि यह भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद है।

इस अवसर पर कांग्रेसी नेता राजा राम साहू ने कहा कि वोट का अधिकार संविधान ने प्रत्येक नागरिक समान रूप से दिया, अतः किसी को इससे वंचित किया जाना लोकतंत्र के मूल्य की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पाक़ीज़ा खान, जोया नजमी, डॉ. सरताज हुसैन नूरी, आशीष साहू,रमेश श्रीवास्तव, तीरथ मधुकर, मोइन खान एवं विनोद कुमार आदि अनेकों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page